गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खण्ड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज ने बच्चों को पुष्प भेंटकर व चन्दन टीका लगाकर स्वागत करने के दिए निर्देश ; मंगलवार से नवीन शैक्षिक सत्र की होगी शुरुआत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज /बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में आज मंगलवार से नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो रही है। एक अप्रैल से शुरु हो रहे नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों को फूल-पत्तियों, गुब्बारे और झंडियों से सजाये जाने के निर्देश दिये गये है। खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि नवीन शैक्षिक सत्र पर विद्यालयों में प्रवेशोत्सव पर्व मनाया जायेगा। प्रत्येक न्याय पंचायत में शिक्षक संकुलों को विद्यालयों में रंगोली बनाकर,फूल पत्ती,झंडी और गुब्बारों से सजावट कर बच्चों का स्वागत फूल देकर तथा चंदन का टीका लगाकर किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान चलाया जायेगा। बीईओ श्री कुमार ने बताया कि विद्यालय न आने वाले छात्रों को चिन्हित कर उनका प्रवेश कराया जाएगा। नवीन शैक्षिक सत्र में कक्षा एक में ऐसे बच्चों का नामांकन किया जाएगा जिनकी आयु 31 जुलाई, 2025 तक 6 वर्ष पूर्ण हो रही हो। बीईओ के अनुसार बच्चों के शत्- प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष अभियान तथा विद्यालयों में प्रवेशोत्सव पर्व मनाया जायेगा तथा शिक्षा सत्र के पहले दिन बच्चों को हलवा और खीर परोसा जायेगा, जिसके निर्देश सभी शिक्षकों को दिये गये।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!