गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

वन सुरक्षा को नई ताकत गोन्डा वन प्रभाग में स्थापित हुआ 24 घंटे का कंट्रोल रूम

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में वर्ष 2026 के वन अग्नि काल के दौरान वनों में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोंडा वन प्रभाग में प्रभाग स्तर पर 24 घंटे कार्य करने वाला अग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।यह जानकारी अनुराग प्रियदर्शी प्रभागीय वनाधिकारी गोन्डा द्वारा जारी आदेश में दी गई है।अग्नि नियंत्रण कक्ष का उद्देश्य विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली वन अग्नि की सूचनाओं का संकलन कर उनका त्वरित अनुश्रवण करना तथा घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती समयबद्ध रूप से की गई है।प्राप्त विवरण के अनुसार, दीपक कनौजिया वन क्षेत्राधिकारी प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक,इन्द्रजीत यादव वन दारोगा दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा अमित वर्मा वन रक्षक रात्रि 9 बजे से प्रातः 7 बजे तक अग्नि नियंत्रण कक्ष में सेवाएं देंगे।इसके अतिरिक्त, गोन्डा वन प्रभाग के अंतर्गत वनों में घटित होने वाली किसी भी अग्नि घटना की सूचना कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी के दूरभाष नंबर 05262-230212 अथवा मोबाइल नंबर 7839434872, 7839435149 एवं 8707336963 पर भी दी जा सकती है।प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने आमजन से अपील की है कि वन अग्नि की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत संबंधित नंबरों पर दें, ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण किया जा सके और वनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!