गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क के लएि मांगी दुआ, तैनात रही फोर्स

सिद्धार्थनगर। जनपद के सभी मस्जदिों में आज अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान सिद्धार्थनगर नगरपालिका स्थित आजाद नगर, तेतरी बाजार, बेलसड़, चरियनवा, मुडिला, खजुरिया, गोबरहवां, पिठनी,देवलहवा ग्रान्ट सहति सभी मस्जिदों पर सिद्धार्थनगर थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कएि गए थे। अलविदा जुमे के नमाज के चलते मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी।आजाद नगर छोटी जामा में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा हुई।आजाद नगर छोटी जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद सलमान अमजदी की ओर से नमाज अदा कराई गई।नमाज के बाद मुल्क में शांति, सौहार्द, तरक्की व भाईचारा रखने की दुआएं मांगी गई।भीषण गर्मी से बचने के लएि लगाए गए थे टेंट माह-ए-रमजान की अंतिम जुमा की नमाज के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के लिए पहले से ही मस्जिदों में आने का क्रम शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए मस्जिद के बाहर भी टेंट लगाए गए थे।आजाद नगर छोटी जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। रमजान महीने के अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई।बेलसड़, चरियनवा, गोबरहवा, मुडिला, खजुरिया, देवलहवा ग्रान्ट और पिठनी आदि मुहल्लों में मुस्लिम समुदाय के लोग तय समय पर मस्जिद पहुंचे। वहां नमाज अदा करने के बाद अपने घर लौट गए। नगर के आजाद नगर छोटी जामा मस्जिद के बाहर सिद्धार्थनगर थाना उपनिरिक्षक रितेश चंचल पाण्डेय थाना पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!