धूमधाम से मनाया गया उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपगंज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच | नगर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपगंज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ।वार्षिकोत्सव में बच्चों की अनुपम छटा देख विधायक सुभाष त्रिपाठी मंत्रमुग्ध हो गये। उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपगंज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप पाण्डेय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा सोनी,अनुष्का,करिश्मा,परीक्षा व प्रज्ञा ने सरस्वती वंदना के साथ की ततपश्चात बच्चों ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,नारी शशक्तिकरण, अनपढ़ नेता,नशामुक्ति राष्ट्र निर्माण सहित दर्जनों कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। विधायक श्री त्रिपाठी ने बच्चों की सराहना करते हुये कहा कि इन नौनिहालों में असीम प्रतिभायें छिपी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में मौजूद जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों की अभिव्यक्ति की शैली का विकास होता है तथा प्रस्तुतीकरण करने की उनमें विधा जागृत होती है। इस दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा ने ‘शारदा’ आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया तथा आउट आफ स्कूल व नियमित विद्यालय आ रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।इस दौरान सेवा निवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी,मंडल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय,पूर्व प्रमुख, सच्चिदानंद पाठक, पंकज शुक्ला,कपीश सिंह, शिक्षिका करुणा सिंह, विवेकानन्द शुक्ल,अभिकेष त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, नवल पाठक,सुनीता पाण्डेय,वृजेश कुमारी, दिव्यांशी, काजल, योगेंद्र गुप्ता,तारावती कश्यप,अनीता देवी,कंचन तिवारी,सहित सैकड़ों अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।





