सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय का रौनक बढ़ाया राधा कृष्णा उपवन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राधा कृष्णा उपवन से रौनक हो रहा है शहर सिद्धार्थनगर नगर चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में पालिका सिद्धार्थनगर की अनूठी पहल के अंतर्गत सिंघेश्वरी माता मंदिर परिसर में राधा कृष्ण वाटिका का विकास किया गया है, जिसके अंतर्गत किशनगढ़ से संगमरमर की राधा कृष्ण की मूर्ति एवं मंदिर को स्थापित किया गया। इसके साथ ही साथ यहां पर मंदिर की प्राचीन परंपरा के अंतर्गत व्यायाम शाला, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले आदि का प्रबंधन करने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं के लिए रनिंग पाथवे विकसित किया गया है। इस तरह से धर्म, संस्कृति, मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य का भी संरक्षण करने का भरपूर ध्यान रखा गया है। इसमें तीन पेड़ आंवले के भी है, जहां पर लोग बैठकर धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं।


बगीचे के तौर पर विकसित पार्क प्रकृति, पर्यावरण को संरक्षित करते हुए मंदिर अनुपम उदाहरण पेश कर रहा है। गौरतलब है कि मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ आती है, श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी आते हैं जो मनोरंजन का भरपूर लाभ उठाएंगे। मंदिर के महंत अशोक शास्त्री ने इसके लिए चेयरमैन श्याम बिहारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र कार्य करने से निसंदेह मंदिर की शोभा बढ़ती है और शहर विकसित होता है।



