गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मगरमच्छ दिखने पर ग्रामिणों में हड़कम्प, करमा/सोनभद्र

गांव में दिखा मगरमच्छ मचा हड़कम्प , करमा थाना क्षेत्र के बहेरा ग्राम पंचायत के रजपूरवा खदरी टोले में बीती रात लगभग 2:30 बजे घर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया सक्रियता दिखाते हुए प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों व वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ कर डोंगिया जलाशय में छोड़ दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के बहेरा ग्राम पंचायत के रजपूरवा खदरी टोले के रणजीत मौर्य के घर में गुरुवार को रात करीब 2:30 बजे चौकी के नीचे कहीं से मगरमच्छ आ गया सनसनाहट की आवाज सुनकर रणजीत मौर्य जाग कर देखा तो लगभग पांच फीट का मगरमच्छ देखकर सन्न रह गए हो हल्ला करने लगे शोरगुल सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुच कर प्रधान पति धीरज सिंह को सूचना दिए प्रधान पति धीरज सिंह मौके पर पहुच कर डायल 112 व वन विभाग को सूचित किये सूचना पाते ही वन विभाग से प्रेमनाथ मौर्य मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और प्रधान पति धीरज सिंह की सक्रियता से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। और उसे डोंगिया जलाशय में छोड़ने के लिए ले गए जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी तब लोगों ने राहत की सांस ली।प्रधान पति धीरज सिंह ने बताया कि यह मगर मच्छ कई दिन से आस पास खेतो में घूम रहा था दिखाई नही दे रहा था अचानक घर मे आ गया था। कयास लगाया जा रहा है कि रणजीत मौर्य के घर से करीब 200 मीटर दूर एक डोंगिया नदी से ही यह निकल कर आ गया था।

Related Articles

Back to top button