गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मिश्र का किया फूल मालाओं के साथ स्वागत

बस्ती। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय की संस्तुति पर महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने अनिल मिश्र को सवर्ण आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। अनिल मिश्र को सवर्ण आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किये जाने पर संगठन पदाधिकारियांे ने जिलाध्यक्ष रवि कुमार शुक्ल के साथ अनिल मिश्र का अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। सवर्ण आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि उन्हें संगठन स्तर पर जो दायित्व दिया गया है उसका निष्ठा से पालन करने के साथ ही सवर्ण समाज के हित के लिये समय-समय पर रचनात्मक प्रयास किये जायेंगे। स्वागत करने वालोें में मुख्य रूप से सवर्ण आर्मी के जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्र, वैभव शुक्ल, विपिन सिंह के साथ ही बलेन्द्र पाल, सत्येन्द्र सिंह, सदानन्द दूबे, अरूण शुक्ल, ब्रम्हानन्द शुक्ल, महेन्द्र दुबे, मनोज पंकज सिंह, पूजा चौबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!