गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

थाना खेसरहा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान को लेकरकिया जागरूकता सेमिनार

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम ने सड़क सुरक्षा एवं जीरो फेटालिटी जागरूकता सेमिनार थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फेटालिटी अभियान राजकीय डिग्री कॉलेज पंचमोहिनी, थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में लगभग 50 छात्र एवं छात्राओं एवं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप कुमार, सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ मुकेश गुप्ता के साथ-साथ डॉ चन्दन कुमार, डॉ अरविंद, डॉ दीपेंद्र बहादुर सिंह और कनिष्ठ सहायक श्री शैलेश कुमार ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना खेसरहा पुलिस द्वारा छात्रों से अपील की गई कि वे स्वंय यातायात नियमों का पालन करें एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएँ, जिससे जीरो फेटालिटी के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!