गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीएचसी बसंतपुर पर डिजिटल एक्स-रे मशीन का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाघटन

बांसी। सीएचसी बसंतपुर पर डिजिटल एक्स रे का उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। साथ ही वार रूम, गर्भवती महिलाओं, एचआरपी महिलाओं, वैक्सीन आदि की जानकारी भी ली।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक जय प्रताप सिंह मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पर लगाई गई नई आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लग जाने से मरीजों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें निःशुल्क अच्छी सुविधा यही उपलब्ध हो जाएगी। आधुनिक मशीन के अभाव में मरीजों को बाहर भटकना पड़ता था जिससे उन्हें निजात मिलेगी। विधायक जय प्रताप सिंह ने अस्पताल परिसर में बने वार रूम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने कहा कि वार में नियमित ड्यूटी बनाए रखा जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं तथा अस्पताल परिसर में मौजूद वैक्सीन आदि की भी जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने टीवी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की और उसके नियमित सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई बनाए रखने का भी निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी, डा. विनय शुक्ला, बीपीएम ओपी द्विवेदी, अमित त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, चंदन कुमार, वैभव श्रीवास्तव, दर्शिका शुक्ला, प्रीति, मरीज मालती देवी, कोमल, रामउजागिर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!