ब्लॉक प्रांगण शिवपुरा में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

हर्रैय्या। बलरामपुर में हर्रैय्या सतघरवा के प्रमुख अविरल सिंह विशाल सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। ब्लॉक मुख्यालय शिप्रा के परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को माला पहनाकर स्वागत किया गया। तुलसीपुर विधायक ने अपने सम्बोधन में सबसे पहले लोगों को रंगोत्सव पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में ही नही बल्कि पूरे भारत में होली पर्व धूमधाम तरीके से मनाई गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक व कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारा और एकता का प्रतीक है इसलिए यह त्यौहार मिल जुलकर मनाया जाता है। ब्लाक प्रमुख अविरल सिंह उर्फ विशाल सिंह ने आये हुए अतिथियों को रंग गुलाल लगाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया तथा होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन के उपरांत ब्लाक परिसर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। संचालन का कार्य त्रियुगी नरायन द्विवेदी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याममनोहर तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार आर्य, प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, बुद्धि सागर मणि त्रिपाठी स्वदेश मणि त्रिपाठी राजेश कुमार सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह उमाशंकर तिवारी, आलोक मिश्र, अजय यादव, हैपी मिश्र प्रधान उमर शाह प्रधान शिवा नगर ओमप्रकाश शुक्ल, अहमद उस्मान खान, अतुल प्रताप सिंह, नामे सरदार, जनमेजय सिंह, अतुल प्रताप सिंह, मूने पाण्डेय, सगीर अहमद, नित्यानंद सिंह, राजेंद्र वर्मा,स्वदेश मणि तिवारी, गुलाब सिंह, संतोष गुप्ता तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान लोग उपस्थित रहे।




