गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव व पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पर दर्जएफआईआर

पयागपुर। पूर्व में रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पयागपुर डॉक्टर विकास सोनी के द्वारा फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट कांड को अंजाम दिया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर के नाम फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर दिया गया। जब इस बारे में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी को जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले को लेकर शासन से पत्राचार किया। तत्पश्चात शासन के द्वारा दिए गए आदेश पर जिला अधिकारी बहराइच के द्वारा टीम गठित कर इस मामले की जांच कराई गई तो जांच में यह पुष्टि हुई कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर अस्पताल के रजिस्टर में फर्जी तरीके से कृत्रिम एंट्री कराई गई जिसका जांच में पर्दाफाश हुआ और इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि शासन स्तर पर चल रही जांच से बचने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन उर्फ बालेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया। जिसका खुलासा ओपीडी रजिस्टर में नाम नहीं, फिर भी दिया किया गया ष्बेड रेस्टष् का प्रमाणपत्र। कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिलाधिकारी बहराइच के निर्देश पर पूरी फाइल थाने को सौंपी गई, जिसमें विधिक कार्रवाई के तहत बीएनएस 2023 की धारा 61(2), 319(2), 338, 336(3), 340(2) के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर विपिन उर्फ बालेंद्र श्रीवास्तव और पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पयागपुर डॉक्टर विकास सोनी पर थाना पयागपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह मामला न केवल सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को उजागर ही करता है, बल्कि प्रशासनिक ईमानदारी पर भी सवाल खड़ा करता है। जांच तेजी से जारी है दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!