सोनभद्र
बाथरूम में गिरने से अधेड़ की मौत,,करमा/सोनभद्र

करमा।थाना क्षेत्र के बंदरदेवा गांव में सोमवार की सुबह बाथरूम में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बंदर देवा निवासी शिव शंकर 50 वर्ष सोमवार की सुबह बाथरूम में गया था उसी समय अचानक उसको चक्कर आया और गिर गया कुछ समय के बाद घर के कुछ सदस्य गए तो देखे वह मृत पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शव कों कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।



