मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत,,करमा/सोनभद्र

स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा और भरकवाह गांव के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से शुक्रवार की रात्रि लगभग साढ़े सात बजे एक युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने एवं अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को रात्रि 7:30 के करीब करमा एवं भरकवाह गांव के बीच एक युवक चुनार से चोपन जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस को पता चला कि मृतक हिंदूवारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवखरी गांव निवासी राजकुमार पटेल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र शंभू पटेल हैं जिसकी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। रात्रि के समय करमा थाना क्षेत्र की तरफ कैसे पहुंचा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को मर्चरी जिलाअस्पताल में भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है, अभी कोई लिखित सूचना परिजनों की तरफ से नहीं मिली है ।घटना से पत्नी रेनू देवी, सोलह वर्षीय पुत्री रिमझिम ,दो पुत्र आशु पंद्रह वर्ष एवं दिव्यांशु बारह वर्ष सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।
ग्राम प्रधान अरविंद पटेल ने बताया कि दिमाकी संतुलन खराब होने के कारण यह घटना घटित हो गई है।

