उत्तर प्रदेशसोनभद्र
पड़ रही कड़ाके की ठंड जरूरत मंदों में वितरित किया गया कम्बल

सोनभद्र। करमा विकास खण्ड के गाँव शिवदत्त तीयरा मे काशी प्रान्त के भाजपायुमो मिडिया प्रभारी विपिन तिवारी के आवास पर बुधवार को जरूरतमंदो में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें 800 लोगों को कम्बल वितरित किया गया मुख्य अतिथि भाजपायुमो के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल रहे कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया राजेश मिश्रा, राज नारायण मिश्रा, गोपाल सिंह, रामसेवक मौर्य, रविन्द्र बहादुर सिंह, रामपति पटेल समेत अन्य सम्भ्रांत जन उपस्थित रहे आयोजक विपिन तिवारी ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



