उत्तर प्रदेशबस्ती
रूधौली पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तगणों को हिरासत में लेकर न्यायालय रवाना किया गया

रुधौली। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत 03 अभियुक्तगणों को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। अनिल चौधरी पुत्र जयवंत चौधरी उम्र 42 वर्ष निवासीगण ग्राम कैरोना सुभाष चौधरी पुत्र जयदत्त चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम कैरोना सुभाष चंद्र चौधरी पुत्र रविन्द्र प्रसाद चौधरी उम्र वर्ष निवासीगण ग्राम कैरोना थाना रूधौली जनपद बस्ती।




