गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आज होगा नवनिर्मित डा0 सुनीता जायसवाल मेमोरियल हास्पिटल का भव्य उद्घाटन

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। आज शोहरतगढ़ क्षेत्र में बहु प्रतिक्षित हॉस्पिटल डा0 सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल सुपर मल्टी स्पेशलिटी एण्ड ड्रामा सेंटर का भव्य उद्घाटन किया जायेगा। उक्त की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ सुशांत कुमार जायसवाल ने बताया कि नवनिर्मित डॉ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल सुपर मल्टी स्पेशलिटी एण्ड ड्रामा सेंटर का भव्य उद्घाटन उनकी माता श्रीमती लालपरी जायसवाल के कमलों द्वारा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल की विशेषता को बताते हुए कहा की एक ही परिसर में पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू/एनआईसीयू, डायलिसिस, वेंटीलेटर, एम्बुलेंस आदि की बेहतर सुविधा मरीजों को दी जायेगी। ऐसी व्यवस्था बनाई गयी है कि मशहूर डाक्टरों की उपलब्धता सहित एक ही परिसर में लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ मिल सके। बताते चले हॉस्पिटल के उद्घाटन से पूर्व बीते 1 मार्च से ही हॉस्पिटल परिसर में श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, यजमान श्रीमती किरन गुप्ता एवं डॉ सुशांत कुमार जायसवाल, तेजस्व जायसवाल व माता लालपरी जायसवाल एवं परिजनों समेत सहित सैकड़ो लोगों की उपस्थिति व विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ 10 मार्च को प्रसाद वितरण के साथ पूर्ण होगा और उसी दिन हॉस्पिटल का भव्य उद्धघाटन किया जायेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में 10000 से अधिक लोगों के आने की संभावना बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!