गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रेमिका अपने गांव के ही प्रेमी के साथ हुई फरार

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के एक गांव में शादी के हीदिन युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं स्वजन के तहरीर के आधार पर शोहरतगढ़़ पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को खोज निकला है। युवती प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई बढ़ायेगी। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का माहौल था। लड़की पक्ष शादी की पूरी तैयारी कर लिए थे। कैंपियरगंज के एक मैरेज हाल से उसकी शादी होनी थी। शुक्रवार को पूरा परिवार व रिश्तेदार मैरेज हाल में जाने के लिए तैयारी कर चुके थे। शुक्रवार की सुबह स्वजन जब उठे और अन्य कार्यक्रम की तैयारी करने लगे। तभी पता चला कि युवती अपने कमरे में नहीं है। स्वजन ने उसकी खोजबीन चालू की, तब पता चला कि वह गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ भाग गई है। स्वजन ने शोहरतगढ़़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!