गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आधी आबादी को मिले पूरी आज़ादी

सिद्धार्थनगर। शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, सुरक्षा एवं राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हमारी आधी आबादी अब रूढिवादी सामाजिक बंधनों से पूरी आजादी चाहती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प को पूर्ण कर ही हम अपनी आधी आबादी को उसका पूरा अधिकार दे सकते हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सिद्धार्थनगर एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम में यह विचार प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किए।वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमंत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन, कविता पाठ एवं उद्बोधन से सभी को जागरूक किया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाना था, ताकि सभी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना एवं उद्बोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात डायट प्रवक्ता महेंद्र यादव ने महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए बताया की रूस में 1917 की क्रांति के दौरान महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। उन्होंने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई और बेहतर अधिकारों की मांग की। महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। इसके बाद महिला दिवस को मनाने की शुरुवात हुई। महिलाओं की शिक्षा दीक्षा से समाज और देश की उन्नति होती है। इस कार्यक्रम के लिए संस्थान के दोनों सत्रों के छात्र अध्यापकों ने चार्ट बनाये और प्रस्तुत किये स और महिला दिवस से सम्बंधित भाषण भी दिये स अंत में डायट प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया की हमारे समाज में महिलाओं की पूजा प्राचीन समय से होती रही है और इसके साथ यह भी बताया कि समाज की उन्नति नारी सशक्तिकरण के द्वारा ही किया जा सकता हैस इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रवक्ता साथी, अनिल कुमार बिंद, पंकज कुमार, बद्रीनाथ त्रिपाठी, एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया से सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं अभिषेक पाल, तथा दोनों सत्र के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!