सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

बलरामपुर/पचपेड़वा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बध्द जन शिक्षा समिति अवध प्रांत के तत्वाधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर पचपेड़वा बलरामपुर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर, मुख्य वक्ता आद्या सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ललिता तिवारी एवं मंजू तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा बलरामपुर और कार्यक्रम की अध्यक्ष पद्मिनी सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा बलरामपुर रहीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्त्री में निहित सात शक्तियों के बारे में बताया और इस कार्यक्रम के माध्यम से बहनो का प्रबोधन किया गया एवं पांच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गई,भारतीय नारी महिमा का वर्णन रूप सज्जा के द्वारा किया गया इस दौरान विद्यालय की बहनों द्वारा मनमोहक साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए अतिथि परिचय एवं स्वागत अनीता गुप्ता ने कराया कार्यक्रम का संचालन पूजा ने किया इसदौरान सभी माताएं/बहनें प्रबंधक रामसरण गुप्ता,प्रधानाचार्य मनीष तिवारी, एवं प्रबंध समिति एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहें।




