सीडीपीओ के विरुद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
आगंनबाड़ी चयन में लगाया गया धन वसूली का आरोप

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर बाल विकास अधिकारी पर आंगनबाड़ी भर्ती में धनउगाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। वही उपजिलाधिकारी की अनुपस्थित में नायब तहसीलदार बिंद्रश गुप्ता को दिए ज्ञापन में संघ की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा सीडीपीओ ब्लाक क्षेत्र में कुछ लोगों से आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायत कराकर शोषण करते हैं। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सीडीपीओ कार्यालय पर एकत्रित हुई। उन्होंने आगे कहा कि मेरिट के आधार पर चयन होना है। जबकि सीडीपीओ विभिन्न गांवों से प्राप्त आवेदन पत्रों में कम मेरिट वाले आवेदकों को बुलाकर पात्रों में भय पैदा करतें हैं। जिससे भयभीत होकर पात्र होते हुए भी आवेदकों से धन उगाही की जाती है। इसी के साथ कुछ लोगों से आंगनबाड़ी की झूठी शिकायत करके उनका धनादोहन व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता है। कार्यालय में भी क्षेत्रीय मुख्य सेविका व कनिष्ठ लिपिक की सहायता से वसूली कराये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सीडीपीओ ईमानदार डीएम व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने पर आमादा हैं। जिसे संघ कत्तई सहन नही करेगा। इस मौके पर शशि प्रभा, सुमन सिंह, संगीता सिंह, शैलेश सिंह, रीना देवी, राधिका सीमा, गीता आदि उपस्थित रही।




