गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

महिला पर ज्वेलर्स ने कील भरा डिब्बा चोरी कर ले जाने का लगाया आरोप

बहराइच। बहराइच शहर के चौक बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर समान की खरीददारी को आई महिलाओं पर सोने की कील भरा डिब्बा चोरी कर ले जाने का आरोप लगा है। दुकान में सामान का मिलान करने और सीसीटीवी में जांच के बाद इनके विरुद्ध दुकान मालिक ने तहरीर दी है। मिली जानकारी अनुसार कोतवाली नगर के मोहल्ला चौक बाजार में वैभव विक्रम साहू पुत्र जय प्रकाश साहू की लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित है। कोतवाली नगर में तहरीर देकर दुकान मालिक का कहना है कि एक मार्च को कुछ महिलाएं समान लेने आईं ; सभी ने सोने के नाक की कील लेने की बात कही। इस पर दुकानदार ने 50 ग्राम का डिब्बा देखने के लिए दिया, जिसमें 56 पीस कील थी। भीड़ अधिक होने पर दुकानदार का ध्यान हट गया, इसी दौरान महिलाएं जेवरात का डिब्बा लेकर फरार हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी कील भरा डिब्बा नहीं मिला। जिस पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई ; जिसमें कील का डिब्बा चोरी करते हुए महिलाएं देखी गई। इस पर बुधवार को दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!