गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हम अपने ज्ञान और क्षमताओं का प्रयोग समाज की भलाई के लिए करेंगे – प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शनिवार दिनांक 01 मार्च को शोहरत नाथ मन्दिर शोहरतगढ़ में किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि समाज की सेवा करने से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि हमारे स्वयं के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। सामुदायिक सेवा के माध्यम से हम जीवन में धैर्य, सहनशीलता और समर्पण के मूल्यों को आत्मसात करते हैं। इसके साथ ही एनएसएस हमें नेतृत्व और टीम वर्क की महत्वपूर्ण क्षमताओं को विकसित करने में सहायता करती है। सभी स्वयंसेवकों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने ज्ञान और क्षमताओं का प्रयोग समाज की भलाई के लिए करेंगे। स्वामी विवेकानन्द इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ने एनएसएस के उद्देश्य और लक्ष्य पर प्रकाश डाला। वहीं गोद लिए गयें गांधीनगर वार्ड नंबर-10 एवं शिवनगर वार्ड नंबर-09 में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों ने स्वास्थ्य जागरूकता का कार्यक्रम चलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुतियाँ दी गयीं। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 प्रवीण कुमार, डॉ0 अजय कुमार, डॉ0 सत्यनारायण दास, जयराम, रमेश, देवेन्द्र सिंह, अश्वनी सिंह, राजीव वर्मा, सुशील कुमार सहित अन्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!