युवती ने लगाया आरोप नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

बलरामपुर। प्रतापगढ़ जिले के एक गांव की युवती ने बलरामपुर देहात थाने के एक व्यक्ति पर नशीली दवा देकर बलात्कार करने, शादी का झांसा देकर धोखा देने, मारपीट करके नगदी व जेवर छीनने का आरोप लगाया है। इटवा पुलिस को दिये शिकायती पत्र में युवती ने आरोप लगाया है कि बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात निवासी व्यक्ति से इंस्ट्राग्राम पर दिसंबर 2023 में मेरी जान पहचान हुई। इसी के बाद उससे मिलना जुलना शुरू हुआ। इसी दौरान वह महाराष्ट्र के से लखनऊ घर जाने के लिये आयी थी। तभी वहां युवक मिल गया। वहां से वह उसे इटवा ले आया, जहां रात्रि में खाने में नशीली दवा खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। होश आने पर विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया। परन्तु मेरे गर्भवती होने पर उसने धोखे से मेरा गर्भपात करा दिया। कोर्ट में शादी के लिये दबाव बनाने पर उसने मेरा जेवर व नगदी छीनकर मुझे मारा-पीटा और फिर कभी लखनऊ न आने की चेतावनी दी। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्यवाही की जा रही है




