गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबाराबंकीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बाराबंकी : पूर्व जिला पंचायत रानी फकनौजिया की दुर्घटना में मृत्यु

कर्सर.................हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बाराबंकी। हैदर गढ़ की पूर्व जिला पंचायत रानी कनौजिया तीर्थ यात्रा पर देवी देवताओं के दर्शनार्थ हेतु गई थी। सूत्रों के मुताबिक कौशांबी जिले के थाना कड़ा गांव के अंतर्गत अज्ञात डंपर की टक्कर से रानी कनौजिया समेत एक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बोलेरो वाहन पर सवार थी। अचानक सामने से टक्कर लग जाने के कारण ड्राइवर घायल हो गया और दोनों महिलाओं की तत्काल मौत हो गई। आनन-फानन में निकट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर का इलाज चल रहा है। रानी कनौजया क्षेत्र में एक नेत्री के रूप में कई वर्षों से कार्य कर रही थी।

उन्होंने कई बार चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में भी कार्य किया। कई बार जीती भी। इस घटना को सुनते ही क्षेत्र में सनसनी और शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा की समर्थक भी रही क्षेत्र के लोगों से उनका बड़ा ही लगाव रहता था गरीबों की सेवा या उनकी मदद करना उनका मुख्य सेवा भाव था। उनकी छति को पूरा करना असंभव ही नहीं नामुमकिन रहेगा। उनका निज निवास भिखरा था किंतु हैदर गढ़ नगर वासियों क्षेत्र वासियों के बीच में रहने के लिए उन्होंने मेन चौराहा राजू लस्सी के बगल में अपना निवास बना लिया था। और वह नगर निकाय होने वाले चुनाव में चेयरमैन पद की उम्मीदवार भी थी।

Related Articles

Back to top button