बेलहसा गांव के सड़क पर जलभराव, पैदल और वाहन चालकों को हो रही परेशानी

खानकोट सेमरी/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र इटवा अन्तर्गत बेलहसा गांव के मुख्य मार्ग पर लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में गम्भीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को इस मार्ग से गुजरने में बड़ी परेशानी हो रही है। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी इस मार्ग पर आने-जाने में अत्यधिक कठिनाई का भी इस मार्ग पर आने-जाने में अत्यधिक कठिनाई का अनुभव करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार समस्या का मुख्य कारण सड़क के किनारे बने घरों से निकलने वाला पानी है। इस कारण सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। राज कुमार, जयराम, हरिराम और बबलू जैसे ग्रामीणों ने इस समस्या के बारें में अपनी चिन्ता व्यक्त की है। स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है ताकि ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकें।




