गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर सहित उतरौला तुलसीपुर में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

बलरामपुर। शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज बलरामपुर सहित उतरौला तुलसीपुर पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के संभल में भी ईद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर की प्रमुख ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा की और खुदा से देश में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ईदगाह पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ईदगाह पर जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है, और प्रशासन द्वारा नमाजियों की सुविधा के लिए हर जरूरी इंतजाम किए. ईद सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम भी है। हम सब मिलकर दुआ करते हैं कि हमारा देश तरक्की करे और सभी धर्मों के लोग एकजुट रहें। सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की सतर्कता के चलते नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और लोगों ने ईद की खुशियों को आपस में साझा किया। ईद उल फितर की नवाज को शांतिपूर्ण तरीके हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!