सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना स्पोर्ट्स डे का आयोजन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर डा० सुशीला सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर किया। कक्षा दो के बच्चों ने चूज दा पार्टनर रेस प्रस्तुत किया। बच्चों की आकर्षक मुद्राए प्रस्तुत करते ही मैदान करतल ध्वनि से गूंज उठा। इसके बाद कक्षा चार ने स्पून और मार्बल रेस प्रस्तुत किया तो वातावरण संगीतमय हो गया। कक्षा चार के बच्चों ने थ्री लैग रेस प्रस्तुत की। कक्षा सप्तम के बच्चों ने बुक बैलेंस रेस प्रस्तुत किया। कक्षा छह से नौ तक के बच्चों सामूहिक पीटी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पीटी का सबसे बड़ा आकर्षण मैदान के मध्य विशाल पिरामिड बना कर स्कूल का ध्वज फहराना था। स्कूल के प्रधानाचार्या रेव्य शालनी एम मोसेस विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों ने जिम्नास्टिक के रोमांचकारी करतब दिखाए। बाद में दो सौ मीटर,चार सौ मीटर, रिले रेस,रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। इस बीच स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्त मे मुख्य अतिथि महोदया ने अपने संबोधन में खेल को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया और और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी रवि उपाध्याय कोऑर्डिनेटर हेमंत दुबे नरेन्द्र सिंह अमरेश त्रिपाठी वसुंधरा जायसवाल ,सौम्या सुचिता नैंसी पालमर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




