बीआरसी उसका बाजार में नवागत बीईओ का शिक्षकों ने किया स्वागत

सिद्धार्थनगर। बीआरसी उसका बाजार में नवागत बीईओ ओमप्रकाश मिश्र का स्थानान्तरण हुआ है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डायरी एवं बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने शिक्षकों के सेवा पुस्तिका को अद्यतन पूर्ण करने के लिए कहा। नॉमिनी का विकल्प भी सेवा पुस्तिका में अंकित करने के लिए कहा। पदाधिकारियों से बातचीत में बीईओ ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए पूर्ण रुप से प्रयास करेंगे। ब्लॉक को निपुण बनाने में शिक्षकों से सहयोग करने की अपेक्षा की है। इस दौरान अभिषेक मिश्रा, अमित पाण्डेय, रामसेवक गुप्ता, अजीजुर्रहमान, राघवेन्द्र त्रिपाठी, श्यामसुन्दर यादव, अखिलेश यादव, बालजी गोस्वामी, बृहस्पति पाण्डेय, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहें।




