गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ की मंडलीय कार्यकारिणी गठित, भानु प्रताप त्रिपाठी बने अध्यक्ष

बस्ती। अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ की मंडलीय कार्यकारिणी के गठन हेतु सोमवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक उद्यान, बस्ती मंडल ने की। इस दौरान महामंत्री यशवंत पटेल भी उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से भानु प्रताप त्रिपाठी (उद्यान निरीक्षक) को अध्यक्ष, विवेक वर्मा (सहायक उद्यान निरीक्षक) को उपाध्यक्ष, राजेश राय (सहायक उद्यान निरीक्षक) को महामंत्री एवं पारस नाथ (सहायक उद्यान निरीक्षक) को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संघ के अन्य सदस्य व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!