गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलीदापुर का किया औचक निरीक्षण

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलीदापुर का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 255 बच्चों का नामांकन है, जिसमे 200 बच्चे उपस्थित थे। बच्चे ड्रेस पहने थे। जिलाधिकारी ने रसोइया को निर्देश दिया कि पूरे ड्रेस में रहें। मिड-डे मील मीनू के अनुसार बना हुआ था। जिलाधिकारी द्वारा भोजन की गुणवत्ता को खाकर चेक किया गया। गुणवत्ता ठीक पायी गयी। इसके साथ कक्षा-2 के छात्र कृष्णा से वार्ता की तथा गणित का सवाल हल कराया। इसके साथ ही पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड्डे मील रजिस्टर आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने आय-व्यय की फ्लैक्सी लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिले के अन्य अधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम, प्रधानाध्यापक, अध्यापक, शिक्षामित्र व रसोइया मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!