पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी का प्रयास रंग लाया; तालाब बघेल पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित
शासन ने इसके लिए वित्तीय व प्रशासनिक सहायता प्रदान किया
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच | विगत कई बरसों से तालाब बघेल को पर्यटक स्थल के रूप में घोषित करने की आस में लगे रहे पयागपुर निवासियों को अब तालाब बघेल पर्यटक स्थल के रूप में देखने को मिलेगा | मिली जानकारी अनुसार पयागपुर विकासखंड अंतर्गत कोट बाजार स्थित तालाब बघेल के सुंदरीकरण के लिए कई बार स्थानीय विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा पत्राचार किया गया और स्थानीय निवासियों के द्वारा भी शासन को तालाब बघेल की स्थिति को अवगत कराया गया ; काफी प्रयासों के बाद शासन के द्वारा तालाब बघेल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हरी झंडी दी गई ; जिसका श्रेय पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी को जाता है ; इनके अथक प्रयासों के द्वारा तालाब बघेल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाना संभव हुआ ; वहीं तालाब बघेल का क्षेत्रफल लगभग 1000 बीघे का है और यहां पर बहुत पहले बहराइच जिलाधिकारी अतुल बगाई के द्वारा इस तालाब स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में बनाने के लिए कुछ कार्य किया गया लेकिन उनके तबादले होने के बाद कार्य वैसा ही पड़ा रह गया | कई प्रशासनिक अधिकारी आए और चले गए लेकिन किसी का भी ध्यान तालाब बघेल की तरफ नहीं आया | सुभाष त्रिपाठी पयागपुर विधायक के द्वारा काफी पत्राचार भी शासन को किया गया और लगातार प्रयासरत रहे और इनका प्रयास अब रंग लाया ; जब तालाब बघेल झील को पर्यटक स्थल बनाने के लिए सरकार के द्वारा 2 करोड़ 85 लाख 42000 रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के द्वारा पर्यटन विभाग को दे दिया गया | इसके लिए कई बार स्थानीय पत्रकारों ने भी तालाब बघेल के बारे में विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से सरकार को कई बार बताने की कोशिश की ; अब जाकर पयागपुर निवासियों को विधायक सुभाष त्रिपाठी पयागपुर द्वारा होली के पहले नई सौगात प्रदान की गई है | शीघ्र ही शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। वर्ष 2017 के विधानसभा के चुनाव में भाजपा विधायक पयापुर सुभाष त्रिपाठी ने आप सभी लोगों से तालाब बघैल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का वायदा किया था ; वह वादा आज जाकर पूरा हुआ | तालाब बघेल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार के द्वारा दी गई वित्तीय एवं प्रशासनिक सहायता को लेकर पयागपुर निवासियों में भारी खुशी एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है लोग जगह-जगह पर चर्चा भी कर रहे हैं कि स्थानीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के द्वारा यह कार्य संभव हुआ और अब देश और और प्रदेश के मानचित्र पर पयागपुर का तालाब बघेल एक पर्यटक स्थल के रूप में दिखाई पड़ेगा |