गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस को आज मिली बड़ी सफलता ; जिसमें 21 किलो 469 ग्राम नाजायज गंज बरामद कर तीन अभियुक्त गण को गिरफ्तार करके थाना स्थानीय पर अभियोग मु.अ.सं. 43/2025 धारा 8/20 छक्च्ै ।ब्ज् पंजीकृत कर भेजा गया जेल द्य मिली जानकारी अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा दद्दन सिंह के नेतृत्व उ0नि0 यतीन्द्र सिंह, उ०नि० अनिल कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल दिनांक 17.02.2025 को चिकनिया बाजार में गस्त लगाने के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर पुलिस बल द्वारा दिनांक 17.02.2025 को समय 09.00 बजे खान पुलिया के पास दूरी करीब 15 किमी दिशा दक्षिण वहद ग्राम अड़गोडवा थाना रूपईडीहा ,बहराइच के पास से 03 अभियुक्तगण चन्द्र प्रकाश पुत्र ओंकार नाथ उम्र करीब 32 वर्ष, रामसमुझ पुत्र पारसनाथ उम्र करीब 27 वर्ष,सोनू उर्फ़ दुर्गेश कुमार वर्मा पुत्र कचेहरी लाल उम्र करीब 25 वर्ष समस्त निवासीगण गोपिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को 21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा व 1 मोटर साइकिल बजाज पल्सर न्च्40।श्र2212 बरामद किया गया।