जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ बुद्ध बालिका महाविद्यालय गौतमपल्ली भीमापार सिद्धार्थनगर से किया गया। भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06.01.2026 से 06.02.2026 तक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची दिया गया है। सभी लोग सूची में अपना नाम देख सकते है। उसमें यदि कोई त्रुटि है, तो आपत्ति एवं दावे 06.02.2026 तक दिये जायेंगे, जिसका निस्तारण कराया जायेगा। अन्तिम प्रकाशन 06.03.2026 को कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि आप लोग फार्म-06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लें। यदि किसी को कोई समस्या हो तो सम्बन्धित बीएलओ से सम्पर्क कर सकते हैं अथवा तहसील से भी सम्पर्क कर सकते है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। वेबसाइट ूूू.बमवनजजंतचतंकमेी.दपब.पद बटन पर क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से सम्बन्धित विवरण की पुष्टि की जा सकती है। मतदाता ीजजचेरू//मसमबजवतंसेमंतबी.पद पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते है। अपने मोबाइल में म्बपदमज ।चच टवजमत एवं भ्मसच स्पदम ।चच डाउनलोड करके भी उक्त सेवायें प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानप्रकाश व अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित थे।




