उत्तर प्रदेशबहराइच
जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

बहराइच। जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी एवं पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा तहसील कैसरगंज में उपस्थित रहकर ष्सम्पूर्ण समाधान दिवसष् की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जाकर जाँचकर निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया। इस दौरान प्रशासन/पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।




