गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एएनएम जरूर तैयार करें प्रसव योजना: डॉक्टर शैलेंद्र मणि

भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ शैलेंद्र मणि ओझा की अगवाई में शुक्रवार को ग्राम बिशुनपुर हरि में संचार गतिविधि व माता बैठक आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ ओझा ग्रामीणों को बच्चों तथा गर्भवती को दिए जाने वाले वैक्सीन के विषय में जानकारी दी तथा कहा कि आशा एवं एएनएम अपने क्षेत्र की गर्भवती महिला का शीघ्र पंजीकरण करते हुए टीकाकरण सत्र पर कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांचें जरूर करें, जिस समय रहते गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों को चिन्हित किया जा सके तथा चिकित्सीय इलाज व परामर्श प्रारंभ किया जा सके। डॉ ओझा ने कहा कि महिलाओं के लिए गर्भावस्था एक नाजुक स्थिति है , इसलिए एएनएम तथा आशा बहूएं गर्भवती महिलाओं का प्रसव योजना जरूर तैयार करे तथा प्रसव की संभावित तिथि व संभावित स्थान की जानकारी गर्भवती महिला व अभिभावक से शेयर करें तथा प्रसव योजना के अनुसार संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दें जिससे जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश एएनएम सधाना सिंह,आशा दर्गावती,आंगनबाड़ी सरिता, भीमा, सरोज, बिट्टा, ज्योति, रुबी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!