हर्षोल्लास के साथ निकली भव्य निशान व पालकी शोभायात्रा, भक्ति के रंग में सराबोर दिखे श्याम भक्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में रविवार को श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान एवं पालकी शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारम्भ होकर भारत माता चौक और पुलिस चौकी होते हुए राजस्थान अतिथि भवन तक पहुंची। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर श्याममय हो गया। इस दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। सांसद जगदम्बिका पाल ने बाबा श्री खाटू श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरन्तर प्रगति की मंगलकामना की तथा आयोजन समिति और सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के रवि अग्रवाल और सतीश कुमार मित्तल ने बताया कि शाम को स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जायेगा, जिसमें भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।कार्यक्रम में मुम्बई से नमृता कारवा, गोरखपुर से राज पाण्डेय, गोण्डा से पंकज निगम, बहराइच से कुमार वैभव और कोलकाता से आये कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका व झांकी की विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। शोभायात्रा में सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक विनय वर्मा, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, नन्दू गौड़, रिक्की अग्रहरि, सुशांशु बोरा (टिम्मू), राजेन्द्र पाण्डेय, टिल्लू शर्मा, परमात्मा शुक्ला, नीरज पोद्दार, मुकेश पोद्दार, विष्णु बुबना, सोनू बबूना, सौरभ बोरा, सुनील शर्मा, कन्हैया मित्तल, मयंक पोद्दार, चंचल मित्तल, अमित दालान, विकास अग्रवाल, अमित परशुरामका, गोलू दालान, सर्वेश खेतान, अमित अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, शिवा तिवारी, राजकुमार मोदनवाल, अनूप कसौधन, सन्तोष पोद्दार, बीएन तिवारी, बबलू गौड़, मनोज बाबा, महेश कसौधन, अनिल अग्रहरि, मन्टू जायसवाल, आशीष शुक्ला, मनोज पोद्दार, अशोक बोरा, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, वीरेन्द्र गौड़, पूजा पोद्दार, सुमन, अग्रवाल, पार्वती पोद्दार, पूजा पोद्दार, अमृता पोद्दार, चारु रुंगटा, विमलेश तुलस्यान, अलका अग्रवाल, रिया बोरा, रंजना मित्तल, मीना बूबना, स्वाति पोद्दार सहित बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु उपस्थित रहे। तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।




