पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विधानसभा पयागपुर के मंडल धनुही में कार्यक्रम में निशंक त्रिपाठी ने किया पुष्पांजलि अर्पित

पयागपुर। भारतीय जन संघ पार्टी के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विधान सभा 287 पयागपुर के मण्डल धनुही में पुरैना बाजार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। वे एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे उन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वे वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव हित में शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। ऐसे समाज सुधारक कर्मठ नेतृत्व को सादर नमन द्यइस समर्पण दिवस पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमतानुसार पार्टी को स्वैच्छिक दान (डोनेशन) भी दिया जिससे संगठन को और मजबूत करने में सहयोग मिले।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल धनुही अध्यक्ष संतोष गौतम ने की।इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजकुमार शुक्ल पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला,महामंत्री प्रमोद शुक्ला, मंत्री सुनील तिवारी, आनंद शुक्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, अंकित सिंह चौहान, विनोद पांडे, बिंदु मिश्रा सहित सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।