अमरडोभा फाइनल मुकाबला की बनी विजेता, उप विजेता जमदाशाही बस्ती

सिद्धार्थनगर। पत्रकार स्वर्गीय अंकित श्रीवास्तव एवं स्वर्गीय सिहेंश ठाकुर की स्मृति मैं आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मुकाबला जमदाशाही बस्ती व मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के बीच हुआ। जिसमें जमदाशाही बस्ती की टीम विजेता हुई तो वहीं दूसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर व अमरडोभा के बीच खेला गया। जिसमें अमरडोभा संतकबीरनगर की टीम विजेता हुई। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में जमदाशाही बस्ती व लुंबिनी नेपाल के बीच खेला गया। जिसमें जमदाशाही की टीम विजेता हुई और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला अमरडोभा व सिद्धार्थनगर के बीच हुआ। जिसमें अमरडोभा की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबला जमदाशाही बस्ती व अमरडोभा संतकबीरनगर के बीच हुआ। जिसमें रोमांचक मुकाबले में अमरडोभा की टीम ने तीसरे सेट में जमदाशाही बस्ती की टीम को 4 अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता टीम बनीं। प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि शान्तेश्वर नाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चेतिया राकेश गुप्ता, चौकी इंचार्ज चेतिया राघवेन्द्र यादव, प्रधान मऊ दक्षिणी गौरव निषाद, समाजसेवी सुभाष जायसवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तम श्रीवास्तव, कन्हैया वर्मा, नागेन्द्र सिंह, मोनू सिंह, गोपाल अग्रहारी, मनीष मद्धेशिया, आशीष मद्धेशिया, पप्पू मोदनवाल, रीतिक गुप्ता, सुधाकर चौरसिया, सुनील गुप्ता, सागर, कुलदीप, राहुल चौरसिया, अमरजीत, आदर्श सहित सैंकड़ों दर्शक मौजूद रहें।



