दिल्ली के दिल में मोदी: नितेश पाण्डेय

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार के साथ, विकसित दिल्ली के संकल्प का सपना होगा साकार। दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को मिले ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसको लेकर निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि आज दिल्ली आप-दा मुक्त हो गई है,इसके लिए दिल्ली की जनता को आभार। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है, विकसित भारत के लिए विकसित दिल्ली बनाने के संकल्प की जीत है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के प्रेम और स्नेह की जीत है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने झूठे वादों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकारा है और यह उन नेताओं के लिए एक कड़ा संदेश है जिन्होंने दिल्ली की बुनियादी जरूरतों को नज़रअंदाज़ किया। आप-दा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान दिल्ली के किसान थे। अब किसानों को केंद्र सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा । उधर उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के ऐतिहासिक विजय पर देवतुल्य मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के विजन पर जनता की स्पष्ट मुहर है। इस विजय में नींव का पत्थर बनने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं का अभिनंदन है।




