अवैध मीट मुर्गी के दुकान को ना हटाना पुलिस की क्या है मजबूरी

बलरामपुर। थाना पचपेड़वा के ग्राम अदमतारा में स्थित अवैध मीट मुर्गा की दुकान का संचालन हयातुल्लाह पुत्र खुदी द्वारा किया जा रहा है,जिसकी शिकायत गांव के हीरालाल यादव ने थाना पचपेड़वा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को लिखित में दिया ,जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही ना होना और अवैध मीट मुर्गा की दुकान को पुलिस द्वारा ना हटाए जाने से गांव में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गया है, वही हिंदू जनमानस में आक्रोश व्याप्त है, गांव के बीचों-बीच सड़क पर मुर्गा काटकर बेचा जा रहा है और मुर्गे का कटा हुआ अवशेष सड़क पर फेके जाने से गांव में बना मंदिर में आने जाने वाले एक वर्ग विशेष के लोगों को काफी दिक्कत हो का सामना करना पड़ रहा है।वही इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश शुक्ला ने बताया कि आदमतारा में मीट मुर्गा का कोई लाइसेंस नहीं है जो दुकान चल रहा है वह अवैध है,जिसकी जांच करवाया जायेगा।इस बारे में थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत आया है मीट मुर्गा की दुकान से मंदिर दूर है,अवैध दुकान हटवाया जाएगा। वही जनमानस के चर्चा अनुसार पुलिस की शिथिलता से शांति व्यवस्था का खतरा बन सकता है।




