उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कुर्थीडीह निवासी डेरी व्यापारी के बेटे ने खाया जहर, मौत

खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अन्तर्गत ग्राम सभा रतनपुर के कुर्थीडीह निवासी 24 वर्षीय प्रदीप ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार देर रात की है। आपको बता दें कि प्रदीप ने अपने घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग तुरन्त उसे माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले गये। जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिवारजनों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप घर में बड़ा था। उसके तीन भाई-बहन हैं। उसके पिता रतनपुर चौराहे पर दूध की डेरी चलाते हैं। प्रदीप ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी परिवार को भी नहीं चल पाईं है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया नरायन लाल श्रीवास्तव से बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है।




