जीपीए की बैठक में पत्रकार हितों पर चर्चा

रुधौली।उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती जिले की रुधौली तहसील कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में रुधौली स्थित पुराने डाक बंगले में संपन्न हुई। बैठक में ग्रापए के रुधौली तहसील के पत्रकारों की इस बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी व सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक डा० एसके सिंह रहे।संगठन व पत्रकार हितों के संदर्भ में डॉ. एस.के. सिंह द्वारा निकट भविष्य में होने वाली परिचर्चाओं व संगठन की बैठक में समय से उपस्थित होने पर जोर दिया गया।जिला संगठन मंत्री परशुराम वर्मा इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संभावना जताई कि जल्द ही आगामी समय में जिले में भव्य ष्पत्रकार सम्मेलनष् कराया जाएगा । तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि बैठक में मुख्य बिंदु के रूप में, 16 सितंबर दिन मंगलवार को जिलाधिकारी बस्ती को संगठन द्वारा ज्ञापन दिए जाना है, जिसमें जिलास्तरीय पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, समय से डीएम कार्यालय पहुंचने पर जोर दिया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि रुधौली ग्रापए के समस्त पत्रकार एक साथ समय से पत्रकार हितों की मांग वाले ज्ञापन को देने के लिए उपस्थित रहेंगे। रुधौली संगठन के समस्त पत्रकारों का स्थानीय सरकारी व अर्ध सरकारी निकायों के विभागों के अधिकारियों से परिचय कराया जाएगा, साथ ही संगठन के पत्रकारों की एक सूची तहसील, ब्लॉक, थाना आदि जगहों पर जमा की जाएगी। ताकि खबर के संकलन में संगठन के किसी भी पदाधिकारी व सदस्य को कोई अड़चन अथवा समस्या न हो । कहा कि, 16 तारीख़ को सुबह जिला अधिकारी कार्यालय पर समय से उपस्थित होने के लिए संगठन के सभी पत्रकार एकजुट रहें, और ज्ञापन देने के दौरान वहां जरूर मौजूद रहें।इस मौके पर बैठक में मोहम्मद असलम सादा, संतोष कशौधन ,सत्य प्रकाश बरनवाल, शंकर यादव, मोहित कसौधन, राजन चौधरी, रमेश, श्रवण कुमार पाण्डेय, गुंजेश्वरी प्रताप सिंह उपस्थित रहे।




