भाजपा समाज में नफ़रत फैला कर सत्ता में काबिज रहना चाहती है: मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को निरालानगर मोहल्ला में पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व नपा अध्यक्ष व पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष मो इद्रीश राईनी पटवारी ने कहा कि हमारे मुखिया अखिलेश यादव समता और समाजवाद की बात कर रहे है। वह समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना चाहते है वही भाजपा की सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह से बन्द हैं दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का कोई पुरसाहाल नहीं है। भाजपा समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सभी समाज के लोग परेशान है। मंहगाई चरम पर है, रोजगार नहीं मिल रहा है, युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है,गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आज सबसे बड़ा अपराध हो गया है यदि आप सच बोल रहे हैं, क्योंकि यह सरकार केवल बोलने में हि विश्वास रखती है तो इसीलिए केवल झूठ बोलने वालों को पसन्द करती है। उन्होंने कहा कि प्रयाग राज में चल रहे ऐतिहासिक महाकुम्भ में सच्चाई को बड़ी ही बेशर्मी के साथ छिपाया जा रहा है और वहां कि वास्तविकता को उजागर करने वाले लोगों को तरह तरह से धमकियां मिल रही हैं। चौपाल को नगर अध्यक्ष कपिल देव, सब्बू खान, पवन कुमार यादव, बुधीराम प्रजापति ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर महताब आलम सन्नू, मैनू,पवन कुमार यादव,दिल्लू,गोलू मेकरानी ,मुन्ना पाण्डेय,सारिक ख़ान,अलीम ख़ान,अज़हर ख़ान,सालिक राम, नेवास यादव, प्रहलाद,साकिर, सिरताज अली,गणेश दत्ता, के सी त्रिपाठी,अलीम सिद्दीकी, मुबीन ख़ानआदि उपस्थित रहे।




