कार्यकर्ता सम्मान भोज का हुआ आयोजन

बांसी। पथरा बाजार छेत्र अन्तर्गत मिठवल विकास खण्ड के ग्राम दुबौली स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मिठवल मण्डल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी/पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकताओं पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकताओं की तुलना किसी अन्य पार्टी के लोगों से किसी भी स्थिति में नहीं की जा सकती क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता सदैव हिंदुत्व और विकास को लेकर राष्ट्रहित में कार्य करते रहने वालों में से हैं और अन्य पार्टियों में इतनी क्षमता ही नहीं है।इसलिए आप सभी राष्ट्रवादी कहलाते हैं यह बहुत बड़े सम्मान की बात है। आज मोदी और योगी सरकार में सनातनी हिंदू धर्म का डंका देश दुनिया में बज रहा है। विपक्षी दलों के लोगों ने पूर्व की अपनी सरकारों में सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण कर देश को तोड़ने का असफल प्रयास किया था जिसका परिणाम वो भुगत रहे हैं। मोदी और योगी सरकार में आज गांव गरीब और किसानों का उत्थान हो रहा है।चारों तरफ खुशहाली है माफियाओं और गुंडों को नेस्तानाबूद करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।बहन बेटियों की रक्षा और सुरक्षा के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।कार्यकर्त्ताओं का आवाहन करते हुए कहा गांव गांव में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को हर हाल में मिले इसके लिए आप हम सभी लोग पूरा प्रयास करें।इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉव दशरथ चौधरी,चेयरमैन भारतभारी चंदू चौधरी, चेयरमैन बढ़नीचाफा धर्मराज वर्मा,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नीरजमणि त्रिपाठी, मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी,श्याम पाठक, वीरेंद्र राव,शिव प्रसाद चौधरी,समेत आदि ने सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मिठवल मण्डल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।



