गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फार्मर रजिस्ट्रेशन कराते समय आने वाली समस्या के समाधान की मांग

अर्जक संघ के पूर्व जिला संयोजक ने जनहित में भेजा मुख्यमंत्री को पत्र

इटवा/सिद्धार्थनगर। अर्जक संघ के पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी ने जनहित में मुख्यमंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर फार्मर रजिस्ट्रेशन कराते समय सरनेम आदि की समस्या को यथाशीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है। जनहित में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दो दिन पूर्व भेज गए पत्र में अर्जक संघ के पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने में किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड रहा है। बहुत से किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं। किसी किसान के नाम में सरनेम लगा होने पर या आधार, खतौनी के नाम में त्रुटि होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी किसान के आधार में भगौती प्रसाद है जबकि नकल खतौनी में सिर्फ भगौती लिखा होने के नाते फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। जिससे किसान तहसील का चक्कर लगाते लगाते थक जाता है और विवश होकर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता है। यह समस्या सिद्धार्थनगर जनपद सहित पूरे प्रदेश में है। उन्होंने मांग किया कि पूरे प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों को एक आदेश निर्गत करें जिसमें वह समस्त तहसीलों में हल्का लेखपाल द्वारा कैंप लगाकर जो समस्या त्रुटि आ रही है। उसका तत्काल निस्तारण करें एवं इसके लिए लेखपाल को एक आईडी जारी हो जिससे उनका नाम सरनेम शब्द त्रुटि आदि की समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान कर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!