सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को व्यवसाय से जोड़ने के लिए एस एस बी ने शुरू किया नागरिक कल्याण कार्यक्रम,

बलरामपुर।पचपेड़वा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल 50 वी वाहनी बलरामपुर द्वारा प्रायोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बेसिक कम्प्यूटर, प्लम्बिंग, एवं इलेक्ट्रेशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कैंप त्रिलोकपुर पर किया गया।सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा द्वारा सीमावर्ती युवाओं को व्यवसाय से जोड़ने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका आयोजक प्रेरणा फाउंडेशन श्रावस्ती का कार्य कर रही है।जिसके तहत निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत नेपाल सीमा से जुडे गांवों से 75 प्रशिक्षु भाग लेंगे प्रशिक्षण के लिए 3 केंद्र त्रिलोकपुर, चंदनपुर, कंचनपुर में बनाया गया है।उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल त्रिलोकपुर कैप पर मुख्य अतिथि 50 वी बटालियन कमांडेंट विकास दीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एव 50 वी वाहनी के तरफ से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है तीनो कोर्स बहुत ही सोच समझ कर रक्खा गया है ताकि सीमा से जुडे लोगों को टेक्निकल जानकारी मिल सके। इसके अलावा सीमा क्षेत्र के जो बच्चे हैं फोर्स के लिए भी एग्जाम दे। बार्डर क्षेत्र से जुड़े किसी भी व्यक्ति जिसके पास रूपया नही है उसके लिए एस एस बी मदद करेगी। हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन किया जाता है इसके अलावा एस एसस्वास्थ कैप आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर 50 वी बटालियन कमांडेंट विकास दीप,उप कमांडेंट दीपक सिह जैरा, रविन्द्र तिवारी अधीक्षक कस्टम, त्रिलोकपुर कैप प्रभारी राहुल राज,बन क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार मिश्रा,पचपेडवा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा,समाज सेवी महबूब आलम, मोहम्मद शमी चौधरी,सलमान रजा, समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रेरणा फाउंडेशन के संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण तीन स्थानों पर होने वाली तीनो ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए प्रेरणा फाउंडेशन को चयनित किया गया है।जो प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण लेंगे जिस ट्रेड में प्रशिक्षण उन्हें प्रशिक्षण उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा।



