गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर जिला कार्यशाला सम्पन्न

बस्ती। भाजपा कार्यालय, बस्ती पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी समीर सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। संचालन भाजपा नेता चन्द्र शेखर मुन्ना द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया गया।जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में मंडल से लेकर जिले तक कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें महिला मैराथन, संगोष्ठी, घाटों की सफाई, नदी आरती, जीवनी प्रदर्शनी, एवं विभिन्न सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा, नगर निकाय एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि इन आयोजनों को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता दें।जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा रानी अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष और सेवा से परिपूर्ण रहा है। उनका नेतृत्व सहजता से नहीं मिला, यह एक तपस्या थी। उन्होंने काशी से लेकर सोमनाथ तक के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार किया। भाजपा उनके जीवन संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर यह अभियान चला रही है।उन्होंने बताया कि 19दृ20 मई के बीच महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होंगे, जिसमें छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नदी आरती एवं घाट सज्जा कार्यक्रम भी त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का हिस्सा है, जिसका आयोजन जिले के किसी प्रमुख घाट पर किया जाएगा। 29दृ30 मई के बीच महिला सशक्तिकरण सम्मेलन नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। जिला पंचायत, स्वयंसेवी संगठनों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ रानी अहिल्याबाई के जीवन-दर्शन पर केंद्रित प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अंत में सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संकल्पित भाव से जुट जाएं।इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, रोली सिंह, राजकुमार शुक्ल, गौरव अग्रवाल, आशा सिंह, शालिनी मिश्र, उजराना सिद्दीकी, ममता सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अनिल दुबे, बाल कृष्ण त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, गजेंद्र सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, जटाशंकर शुक्ल, वीरेन्द्र गौतम, विजय भान सिंह, अरविन्द पाल, अंकित पाण्डेय, मानस भूषण त्रिपाठी, सर्वजीत भारती, देवेन्द्र सिंह, सुजीत सोनी, अरविन्द श्रीवास्तव, श्याम नाथ चौधरी, अमित गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, चन्द्र मणि पाण्डेय, रवि सिंह, अमरेश पाण्डेय, मनोज ठाकुर, शिव चरण जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, अभिषेक कुमार, दुष्यन्त सिंह, कामेंद्र चौहान, लवकुश शुक्ल, राना दिग्विजय सिंह, सतेन्द्र सिंह भोलू, सहित जिले के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!