गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अफवाह फैलाने एवं नगर पंचायत की छवि को कर रहा धूमिल

बढ़नी/सिद्वार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने थाना प्रभारी थाना ढेबरूआ को अवगत कराया है कि नगर पंचायत बढ़नी बाजार अन्तर्गत वार्ड नं0-11, मोहल्ला-पुलिस चौकी में कसौधन प्लाई स्टोर के सामने रेलवे कम्पाउण्ड में मिट्टी तेल के गोदाम में एक गाय मृत थी, जिसकी सूचना लिखित रूप से वार्ड नं0-11 के सभासद सहित अन्य निवासियों के द्वारा दी गयीं। जिसमें कहा गया कि गाय को यहां से उठवाकर दफन करा दीजिए। तत्पश्चात नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा मृत गाय को नगर पंचायत की गाड़ी से उठाकर दफनाने के लिए मुड़िला में बने कूड़ा डम्पिंग सेन्टर के पास ले जाया गया और जेसीबी को खोदकर दफन करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान पवन यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी वार्ड नं0-8, आजाद नगर जो कि खुद को पत्रकार बताकर आये दिन नगर पंचायत सफाई कर्मियों से अभद्रता करते रहते हैं। कूड़ा डम्पिंग सेन्टर के पास पहुँचकर मृत गाय की फोटो खींचकर सफाई कर्मियों से पुनः अभद्रता करने लगे। जिसके सम्बन्ध में नगर पंचायत के कर्मियों ने चेयरमैन को अवगत कराया गया कि फोटो के माध्यम से झूठी अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने एवं नगर पंचायत की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही। इसलिए थानाध्यक्ष से निवेदन है कि उक्त अफवाह फैलाने एवं नगर पंचायत की छवि को धूमिल करने वाले के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!