गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका मां यशोदा की तरह है – विधायक विनय वर्मा

आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं की सम्मान के कार्यक्रम को किया आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर।विकास खण्ड बढ़नी के परसा स्टेशन गांव में बढ़नी ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं की सम्मान के कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने सभी 375 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को उपहार भी वितरित किया। वहीं कार्यक्रम में गोदभराई की रस्म भी निभायीं गयीं। इस दौरान विधायक ने प्रतीक स्वरूप कुछ गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप दवाएं और पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप कुछ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका मां यशोदा की तरह है, क्योंकि उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करना होता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा शासन की सभी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। उनके हितों के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान बढ़नी सीडीपीओ बढ़नी रविन्द्र यादव, मो0 अरशद, सीडीपीओ शोहरतगढ़़ निर्भय सिंह, हरिराम निषाद, देवेन्द्र यादव, रामदास मौर्य, योगेन्द्र तिवारी, श्यामू गुप्ता, दलसिंगार दूबे, प्रदीप कमलापुरी, सिद्धार्थ पाठक, विजय पाठक, इरशाद अहमद, अजय वरुण, अशोक पासवान, निर्मला श्रीवास्तवा, रेणुका विश्वास, विजय पाण्डेय, विष्णु सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!