जनपद के पांचों तहसील व समस्त ब्लाकों में घरौनी का किया गया वितरण

सिद्वार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘स्वामित्व योजना‘ के अन्तर्गत शनिवार को देश भर में तैयार किये गये प्रापर्टी कार्ड (घरौनियों) का इलेक्ट्रानिक वितरण नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिसका लोहिया कला भवन सिद्वार्थनगर में लाइव प्रसारण भी किया गया। आपको बता दें कि प्रापर्टी कार्ड (घरौनियों) का जनपद के सभी पांचों तहसील के चयनित ग्राम पंचायतों/ग्राम सभाओं में घरौनी/प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया गया।
1. डुमरियागंज तहसील में 20 गांवों में लगभग 1500-1600 ब्यक्तियों का प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण किया किया। उक्त बातें तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव ने बताया।
2. शोहरतगढ़ तहसील में 240 गांवों में 14000 ब्यक्तियों का प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण किया गया। उक्त बातें तहसीलदार शोहरतगढ़ अजय मौर्य ने बताया।
3. बांसी तहसील में 440 गांवों में 37163 व्यक्तियों का प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) बन चुका है। 88 गांवों में वितरण हो रहा है और तहसील कैम्पस में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह के हाथों द्वारा 05 गांवों के व्यक्तियों को वितरण किया गया। उक्त जानकारी तहसीलदार बांसी ने बताया।
4. इटवा तहसील के इटवा एवं खुनियांव विकास खण्ड के 51 ग्राम पंचायतों में 9500 व्यक्तियों को प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) वितरित किया गया। उक्त बातों की जानकारी उपजिलाधिकारी इटवा ने बताया।
5. नौगढ़ तहसील के सभी 05 विकास खण्डों के 51 ग्राम पंचायतों में 9522 व्यक्तियों में प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण किया गया।




